आजाद के नाम से कांपते थे फिरंगी : नरेंद्र अरोड़ा
भारतीय आजादी आंदोलन संग्राम के वीर योद्धा शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से कर्ण पार्क में जयंती सभा का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : भारतीय आजादी आंदोलन संग्राम के वीर योद्धा शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से कर्ण पार्क में जयंती सभा का आयोजन किया गया। जयंती सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा और राष्ट्रीय मुख्य संयोजक सुमित ललित ने की। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। आजाद भारत के उन महान क्रांतिकारियों में से एक हैं, जिनके नाम से अंग्रेज कांपा करते थे। भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद का नाम सदियों तक अमर रहेगा।
इस अवसर पर प्रमोद नागपाल, नितिन वधवा, गुरविदर खालसा, अजीत सिंह, हरीश चंद्र शर्मा, तलविदर शर्मा, कुलविदर सिंह, व सेवा सिंह उपस्थित थे।