नगरपालिका कर्मचारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-12 से जिला सचिवालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई जिला प्रधान अशोक प्रोचा ने की व संचालन जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने किया।
जागरण संवाददाता, करनाल
नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-12 से जिला सचिवालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई जिला प्रधान अशोक प्रोचा ने की व संचालन जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने किया। तहसीलदार को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मुख्य मांगों में चतुर्थ व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट देना या आवासीय कालोनी का निर्माण करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व चौकीदारों को कर्मचारी का दर्जा देना, डोर टू डोर ग्राबेज कलेक्शन, ठोस कचरा निस्तारण प्लांट में लगे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना, फायर ब्रिगेड विभाग के चालकों को
फायर फाइटिग का कोर्स व हरियाणा रोडवेज से हेवी लाइसेंस का कोर्स तथा 12वीं पास करने का दोबारा मौका देना और जोखिम भत्ता पांच हजार रुपये तथा दुर्घटना बीमा 20 लाख रुपए करना शामिल हैं। प्रधान अशोक प्रोचा व जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ और सरकार के बीच 11 जुलाई, 2017, 24 मई 2018, 20 जून 2018 व चार अक्तूबर 2018 को हुई वार्ताओं में मांगों पर सहमति बन गई थी। सरकार ने समझौता लागू नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इस अवसर पर इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान, इकाई प्रधान कृष्ण नीलोखेड़ी, इकाई प्रधान कालाराम घरौंडा, इकाई प्रधान जयपाल इंद्री, इकाई प्रधान रामप्रताप निसिग, फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय शर्मा, नगरपालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश सचिव शारदा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, उपप्रधान राम सिंह, इकाई सचिव राजकुमार व महिला विग प्रधान उर्मिला और सुनीता देवी मौजूद रहे।