Move to Jagran APP

नगर निगम आयुक्त का कर्मचारियों ने किया घेराव

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता वीरभान बिडलान ने की व संचालन राजकुमार ढिल्लोड़ ने किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 09:13 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 09:13 AM (IST)
नगर निगम आयुक्त का कर्मचारियों ने किया घेराव
नगर निगम आयुक्त का कर्मचारियों ने किया घेराव

जागरण संवाददाता, करनाल : नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता वीरभान बिडलान ने की व संचालन राजकुमार ढिल्लोड़ ने किया। कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त का घेराव किया। विरोध को देखते हुए आयुक्त ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर बातचीत की। मांगों पर सहमति जताई गई और 17 जुलाई को बातचीत के लिए बुलाया गया।

loksabha election banner

संघ का कहना है कि निगम आयुक्त को जो नौ सूत्रीय मांगपत्र दिया हुआ है, उसकी सभी मांगें स्वीकार की जाएं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देते। पिछले 8-10 महीनों से सफाई कर्मचारियों को झाडू़ तक नहीं दी गई। पक्के कर्मचारियों का एरियर कई महीनों से लटका पड़ा है। ठेकेदार कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ व ईएसआई काट लेते हैं लेकिन उनके खातों में जमा नहीं कराया जाता। यह बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि बेलदारों की छंटनी व नगर निगम में लगे कंप्यूटर ऑपरेटर तथा सेवादार जो 10-10 साल से लगे हुए हैं उनको बिना नोटिस निकाल दिया गया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव शारदा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, प्रदेश संगठनकर्ता एवं जिला प्रधान अशोक प्रोचा, जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया, फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय शर्मा, महिला विग प्रधान उर्मिला

देवी, वरिष्ठ उपप्रधान राम सिंह ढिल्लोड़, राजबीर बुढाखेड़ा, नरेश, संजय बिडलान, संदीप त्यागी, कैलाश, भूपिद्र राणा व साहब सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.