Move to Jagran APP

खबर का असर, नगरपालिका प्रशासन ने पकड़े बेसहारा पशु

तरावड़ी में बेसहारा पशुओं की ओर से शहर की गलियों में आंतक मचाने के बाद नगरपालिका प्रशासन इनको पकड़ने के लिए हरकत में आया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 10:38 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 10:38 AM (IST)
खबर का असर, नगरपालिका प्रशासन ने पकड़े बेसहारा पशु
खबर का असर, नगरपालिका प्रशासन ने पकड़े बेसहारा पशु

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : बेसहारा पशुओं की ओर से शहर की गलियों में आंतक मचाने के बाद नगरपालिका प्रशासन इनको पकड़ने के लिए हरकत में आया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने वार्ड नंबर-6 में पशुओं को पकड़ा। नगरपालिका कर्मचारियों को जहां पर भी बेसहारा और आवारा पशु घूमते दिखाई दिए, तुरंत कर्मचारियों ने रस्सी से पशुओं को पकड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद लिया।

loksabha election banner

काबिलेगौर है कि खबर प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया। नगरपालिका प्रशासन ने एक अभियान चलाकर शहर में घुम रहे पशुओं पर शिकंजा कसने के लिए उन्हें पकड़ना शुरू किया।

आपको बता दें कि इस समय तरावड़ी शहर की प्रत्येक गलियों में अवारा पशु अपना आंतक मचा रहे हैं। लेकिन अब नगरपालिका प्रशासन यदि तुरंत प्रभाव से पशुओं को पकड़ता है तो इन पशुओं से शहरवासियों को निजात मिलने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.