कीचड़ से सनी फूसगढ़ क्षेत्र की गलियां, गुजरना मुश्किल
फूसगढ़ क्षेत्र विकास के मामले में अभी भी पिछड़ा हुआ है। हालांकि यह नगर निगम का क्षेत्र है बावजूद इसके यहां पर विकास कार्य नहीं हो पाए। यही कारण है कि यहां की गलियों की दशा बेहद खराब है।
करनाल: फूसगढ़ क्षेत्र विकास के मामले में अभी भी पिछड़ा हुआ है। हालांकि यह नगर निगम का क्षेत्र है, बावजूद इसके यहां पर विकास कार्य नहीं हो पाए। यही कारण है कि यहां की गलियों की दशा बेहद खराब है। हल्की बरसात में भी गलियां कीचड़ से सन जाती हैं। क्षेत्र की गलियों के बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार मांग उठाई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। अब हालात यह हो गई है कि यहां से गुजरना भी मुश्किल है। बरसात के दिनों में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। एक तरफ तो प्रशासन शहर को स्मार्ट बनाने की बात कर रहा है, दूसरे तरफ नगर निगम का क्षेत्र ही ऐसा है जहां पर स्थिति बदहाल है। प्रशासन को चाहिए कि यहां की समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाए।
आदित्य कादियान, करनाल।