खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र का असंध से स्थानांतरण
खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र नरवाल का असंध से स्थानांतरण होने पर खंड कार्यालय असंध में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। खंड के सभी स्कूल मुखियाओं सहित नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी श्यामलाल ने भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 07:49 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बल्ला : खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र नरवाल का असंध से स्थानांतरण होने पर खंड कार्यालय असंध में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। खंड के सभी स्कूल मुखियाओं सहित नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी श्यामलाल ने भाग लिया। खंड कार्यालय के समस्त कर्मचारियों व स्कूलों के प्राचार्यो ने स्मृति चिन्ह भेंट करते खंड शिक्षा अधिकारी को विदाई दी।
महेंद्र नरवाल ने कहा कि खंड के सभी अध्यापक मेहनती है जिनकी बदौलत आज खंड दिनोंदिन तरक्की कर रहा है। सभी स्कूल मुखियाओं ने महेंद्र नरवाल की कार्यशैली की सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें