सेवाभावी महिलाओं से केक कटवाकर मनाया मदर्स डे
भारत विकास परिषद की अभिमन्यु शाखा की ओर से मदर डे मानव सेवा संघ में काम करने वाली माताओं के साथ मनाया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद की अभिमन्यु शाखा की ओर से मदर डे मानव सेवा संघ में काम करने वाली माताओं के साथ मनाया गया। सेवाभावी महिलाओं से केक कटवाकर उन्हें मदर डे की बधाई दी गई। गीत गाकर माताओं की लंबी आयु की कामना की गई। मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ती विशेष तौर पर महिलाओं को सम्मानित करने के लिए पहुंचे। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें प्रेमो, केसो, गायत्री, विमला व राजकली शामिल रहीं।
स्वामी प्रेममूर्ती ने कहा कि यह महिलाएं काम करने के साथ-साथ घरों में अपने परिवार का पालन पोषण करने का काम करती। हर व्यक्ति के जीवन में मां की ममता से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने अभिमन्यु शाखा द्वारा यह नेक कार्य किए जाने की सराहना की। शाखा अध्यक्ष मणिका चोपड़ा ने कहा कि भगवान ने किसी भी शख्स को सबसे बड़ा और नायब तोहफा जो दिया है वो है मां। मदर डे मनाते हुए भारत समेत दुनिया के कई देश उसी मां के प्यार, त्याग और लगाव को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो मां को हर दिन प्यार किया जाता है, लेकिन मां को प्यार और सम्मान देने के लिए कई देशों में अलग-अलग तारीख पर खास मदर्स डे सेलीब्रेट किया जाता है।
इस अवसर पर दर्शन मदान, प्रकल्प प्रमुख ललिता मदान, रामसिंह गुप्ता, ईशम सिंह, सुरेश जुनेजा, महेंद्र पाल गुप्ता, हवा सिंह कूंडू, राजिद्र सिंह, अरुण कुमार व रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप