डेढ़ साल में राजीवपुरम में होंगी आधुनिक सुविधाएं : कल्याण
घरौंडा विधायक हरविद्र कल्याण ने करनाल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले राजीवपुरम एरिया में धन्यवादी दौरे के दौरान कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षो में घरौंडा विधानसभा में विकास की मजबूत नींव रखी है।
जागरण संवाददाता, करनाल
घरौंडा विधायक हरविद्र कल्याण ने करनाल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले राजीवपुरम एरिया में धन्यवादी दौरे के दौरान कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षो में घरौंडा विधानसभा में विकास की मजबूत नींव रखी है। अकेले घरौंडा विधानसभा में ढाई हजार करोड़ के विकास कार्य हुए हैं और इनमें अभी शुगर मिल शामिल नहीं है। शुगर मिल में 80 फीसदी किसान घरौंडा विधानसभा के हैं। उन्होंने राजीव पुरम के लोगों से कहा कि आपने पिछले पांच साल बहुत संयम से निकाले हैं, लेकिन अब संयम का समय निकल चुका अब अगले डेढ़ दो साल में ऐसी सारी कॉलोनियों में अर्बन एस्टेट जैसी सुविधाएं होंगी। साफ-सुथरा वातावरण होगा। कल्याण ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहकर लोगों की सेवा करने का काम करती है, व्यवस्था को ठीक करने का काम करती है। इस अवसर पर जोगिद्र राणा, सतबीर गोस्वामी, संतोष कश्यप, कृष्ण कुमार, महेंद्र कश्यप, ईश्वर, सरदार अमीर सिंह विर्क व सुल्तान मौजूद रहे।