विधायक से लगाई गुहार, बर्बाद हो गए किसान
हर¨वद्र कल्याण ने किसानों को किया आश्वस्त, उनके नुकसान की भरपाई के लिए उठाया जाएगा कद
हर¨वद्र कल्याण ने किसानों को किया आश्वस्त, उनके नुकसान की भरपाई के लिए उठाया जाएगा कदम संवाद सहयोगी, घरौंडा
विधायक जी, धान की फसल पर कुदरत मार पड़ी है और किसान बर्बाद हो गए हैं। हमारा भी कुछ ख्याल करें। विधायक को नई अनाज मंडी में देख किसानों का दर्द छलक पड़ा। विधायक हर¨वद्र कल्याण ने आश्वस्त किया कि सरकार किसानों के साथ है और उनके नुकसान की भरपाई के लिए सरकार कदम उठाएगी। किसानों की मांगों को प्रदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। हर¨वद्र कल्याण मंगलवार को नई अनाज मंडी में धान का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। विधायक हर¨वद्र कल्याण ने मंडी का निरीक्षण किया और किसानों से रूबरू हुए। किसानों ने विधायक हर¨वद्र कल्याण के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि बरसात से खेतों में खड़ी फसल लगभग खराब हो चुकी हैं। किसानों ने विधायक से मांग की है कि उनकी बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवाई जाए और मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। इस पर विधायक हर¨वद्र कल्याण ने कहा कि इस दिशा में जल्द ही कोई न कोई संज्ञान लेगी।