नवरात्र के दूसरे दिन विधायक ने की देवी मंदिर में पूजा
विधायक हरविद्र कल्याण ने नवरात्र के दूसरे दिन शहर के देवी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। आचार्य मणिप्रसाद गौतम ने मंत्रोच्चारण किया और मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी पर प्रवचन किए।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : विधायक हरविद्र कल्याण ने नवरात्र के दूसरे दिन शहर के देवी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। आचार्य मणिप्रसाद गौतम ने मंत्रोच्चारण किया और मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी पर प्रवचन किए।
रविवार को विधायक हरविद्र कल्याण नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता, पार्षद जयभगवान सैन, युवा कार्यकर्ता अंकित जैन व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे रोड स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर पहुंचे। विधायक हरविद्र कल्याण ने पूजा अर्चना की। आचार्य मणि प्रसाद गौतम ने मंत्रोच्चारण के साथ मां की आराधना करवाई। विधायक ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप के विषय में भी विस्तार से जाना। आचार्य गौतम ने दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी के विषय में प्रवचन करते हुए बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कई हजार वर्ष तक ब्रह्मचारी रहकर घोर तपस्या की। उनकी इस कठिन तपस्या के कारण उनका नाम तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी पड़ गया।