विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल: घर से लापता हुई नाबालिग लड़की, पंजाब के युवक पर भगाने का आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

Published: Mon, 12 Jan 2026 05:26 PM (IST)

जागरण संवाददाता, करनाल : घरौंडा क्षेत्र में एक नाबालिग लापता हो गई। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज ...और पढ़ें

करनाल में घर से लापता हुई नाबालिग लड़की (प्रतिकात्मक तस्वीर)

करनाल में घर से लापता हुई नाबालिग लड़की (प्रतिकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. घरौंडा से नाबालिग लड़की 11 जनवरी को लापता हुई

  2. परिजनों ने पंजाब के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पंजाब पुलिस से संपर्क

जागरण संवाददाता, करनाल। करनाल के घरौंडा क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 11 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे घर से अचानक गायब हो गई। वह घर से नकदी और सोने के आभूषण भी लेकर गई है। परिजनों का आरोप है कि पंजाब का एक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया है।

फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नाबालिग की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है।