Move to Jagran APP

ाज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने किया करोड़ों के विकास कार्यो का उद्घाटन

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्रगढ़ और बीड़ भादसों गांव में करीब तीन करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से सम्पन्न हुए विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:45 AM (IST)
ाज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने किया करोड़ों के विकास कार्यो का उद्घाटन
ाज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने किया करोड़ों के विकास कार्यो का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, इंद्री : राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्रगढ़ और बीड़ भादसों गांव में करीब तीन करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से सम्पन्न हुए विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने मंत्री कांबोज को पगड़ी, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने गांव बीड भादसों में किक बॉक्सिग नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित भी किया।

prime article banner

कर्णदेव कांबोज ने गांव इंद्रगढ़ में 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से थ्री पौंड सिस्टम, सामुदायिक केंद्र, सीवरेज, जलघर, वृद्धाश्रम, आंगनबाड़ी केंद्र, खेतों के कच्चे रास्ते पक्के व स्टेडियम का उद्घाटन किया। इसके पहले गांव बीड़ भादसों में करीब 95 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर, एससी शमशान घाट, दोनों शमशान घाट के रास्ते, गांव की फिरनी, एससी चौपाल, बरसालू वाला रास्ता, शमशान घाट में टाइलें व गांव की पक्की गलियों का उद्घाटन किया।

इस मौके पर अमनदीप सिंह विर्क, चरणसिंह मंढाण, ऋषिपाल इंद्रगढ़, कुसुम कांबोज, सुमेरचंद मुरादगढ़, गुलशन, बलजीत, अनिल, श्रवण माजरा, रणधीर सिंह व एसई रामफल शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.