Move to Jagran APP

राज्यमंत्री ने खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अब की बार 75 पार का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता के दम पर यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 08:17 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 08:17 AM (IST)
राज्यमंत्री ने खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं
राज्यमंत्री ने खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, इंद्री : राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को इंद्री स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मंत्री ने बिजली, राशन कार्ड, पेंशन, गांवों की सार्वजनिक समस्याओं समेत 100 से अधिक समस्याओं का निवारण किया।

loksabha election banner

कर्णदेव कांबोज ने कहा कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अब की बार 75 पार का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता के दम पर यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जाएगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार और साफ छवि को देखकर प्रदेश की जनता भाजपा को वोट देगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में पहली बार मेरिट के आधार पर नौकरियां मिली है, उससे युवा शक्ति का रूझान भाजपा की तरफ बढ़ा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.