Move to Jagran APP

राज्यमंत्री ने किया कार्यालय का उद्घाटन

गढ़ीबीरबल रोड़ के समीप रविवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री कर्णदेव कांबोज के आवास एवं कार्यालय का हवन के साथ मुहूर्त किया गया। मंत्री कर्णदेव कांबोज यहीं बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इससे पहले राज्यमंत्री सिचाई विभाग के रेस्ट हाऊस में समस्याएं सुनते थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:33 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:34 AM (IST)
राज्यमंत्री ने किया कार्यालय का उद्घाटन
राज्यमंत्री ने किया कार्यालय का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, इंद्री : गढ़ीबीरबल रोड़ के समीप रविवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री कर्णदेव कांबोज के आवास एवं कार्यालय का हवन के साथ मुहूर्त किया गया। मंत्री कर्णदेव कांबोज यहीं बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इससे पहले राज्यमंत्री सिचाई विभाग के रेस्ट हाऊस में समस्याएं सुनते थे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान क्षेत्र के लोगों से वायदा किया था कि इंद्री में स्थाई आवास बनाएंगे। यह वादा आज पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर ही यह लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, घरौंडा विधायक हरविद्र कल्याण, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद, मेयर रेनूबाला गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, डायरेक्टर अशोक ठाकुर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.