Move to Jagran APP

भाजपा राज में नहीं हुआ कोई घोटाला : कांबोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच वर्ष चली सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के राज के दौरान हर रोज अखबारों में नए-नए घोटाले सामने आते थे। उक्त शब्द खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री मंडी एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक के दौरान कहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 09:52 AM (IST)
भाजपा राज में नहीं हुआ कोई घोटाला : कांबोज
भाजपा राज में नहीं हुआ कोई घोटाला : कांबोज

संवाद सहयोगी, इंद्री : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच वर्ष चली सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के राज के दौरान हर रोज अखबारों में नए-नए घोटाले सामने आते थे। इतना ही नहीं विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। उक्त शब्द खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री मंडी एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक के दौरान कहे। मंडी एसोसिएशन की ओर से यह बैठक आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत बुलाई गई थी।

loksabha election banner

कांबोज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनाज मंडी के आढ़ती समाज का ऐसा वर्ग है जिनका क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जुड़ाव रहता है। वह किसानों के साथ सीधा संपर्क रखते है, इसलिए उनका कर्तव्य है कि वे लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस मौके पर रघुबीर बतान, रिषीपाल काम्बोज, अमनदीप सिंह विर्क, अमित गोयल, रामपाल चहल, रामकुमार सिंहमार, रोशन लाल गोयल, सतीश सरोहा, सुमेर कांबोज सहित अधिक संख्या में अनाज मंडी एसोशिएसन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.