पंचामृत से कराया भोलेनाथ को स्नान
जागरण संवाददाता, करनाल श्रीराम मंदिर में रविवार को भोलेनाथ को पंचामृत स्नान कराया। विदेश
जागरण संवाददाता, करनाल
श्रीराम मंदिर में रविवार को भोलेनाथ को पंचामृत स्नान कराया। विदेशी मूल की महिलाओं सहित सभी श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से शिव को स्नान कराया। मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। ब्रिज विनोद ने भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। संत विष्णुकृष्ण जी ने अपने आशीर्वचन दिए। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने पर दीर्घ आयु प्राप्त होती है। शहद से अभिषेक करने पर सभी कष्टों का निवारण होता है। घी से अभिषेक करने पर शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। दही से अभिषेक करने पर संतान सुख और बच्चों के लिए आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मौके पर जगन बतरा, सतपाल मनोचा, वेद दुआ, सरोज, चंद्रकांता, मुरारी बत्तरा, सुभाष बत्तरा, अनु खट्टर, अंजलि भुटानी, ज्योति कौशल, चंद्र अरोड़ा और चरणजीत मौजूद रहे।