समाज की एकजुटता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश
महर्षि कश्यप एकता मंच हरियाणा के अध्यक्ष आरडी कश्यप ने कहा कि 20 मई को नई अनाज मंडी घरौंडा में मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व ऐतिहासिक होगा। प्रकाशपर्व में हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के लोकसभा व राज्यसभा सांसद शिरकत करेंगे।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : महर्षि कश्यप एकता मंच हरियाणा के अध्यक्ष आरडी कश्यप ने कहा कि 20 मई को नई अनाज मंडी घरौंडा में मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व ऐतिहासिक होगा। प्रकाशपर्व में हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के लोकसभा व राज्यसभा सांसद शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा राज्यसभा के सांसद रामकुमार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष आरडी कश्यप एक निजी रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
आरडी कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में उप्र राज्यसभा के सांसद विशंबर प्रसाद, लोकसभा सांसद उप्र रामचरित्र कश्यप, लोकसभा सांसद धर्मेद्र कश्यप, लोकसभा सांसद प्रवीन निषाद गोरखपुर व लोकसभा बिहार से सांसद अजय निषाद विशिष्ठ अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि समाज की एकजुटता व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।
प्रदर्शनी और छात्र सम्मान समारोह
आरडी कल्याण ने बताया कि महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही 10वीं व 12वीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले कश्यप समाज के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महिन्द्र ¨सह, उपाध्यक्ष कर्मबीर, रणजीत खोराखेड़ी सरपंच, दिलबाग ¨सह उपली सरपंच, सुभाष ¨पगली व कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप मौजूद रहे।