बैठक में सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर ज्ञापन सौंपने पर सहमति
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की मीटिग किसान भवन करनाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जीवन सिंह ने की। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और आगे के आंदोलन के बारे निर्णय लिए गए।
जागरण संवाददाता, करनाल :
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की मीटिग किसान भवन करनाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जीवन सिंह ने की। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और आगे के आंदोलन के बारे निर्णय लिए गए। मीटिग में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। मीटिग में गराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य और राष्ट्रीय सलाहाकार सरदार अजीत सिंह हाबड़ी ने राष्ट्रीय सलाहाकार भाग लिया। इस दौरान अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों संगठन मिलकर आगे के आंदोलन करने, एक दूसरे का साथ देने और किसानों के हित में हमेशा कार्यरत रहने का निर्णय लिया। दोनों संगठनों ने मिलकर चौधरी बलवान सिंह पाई को किसान यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, जो प्रदेश अध्यक्ष जयकुवार के दिशा-निर्देश अनुसार काम करेंगे। अपनी कार्यकारिणी बढ़ाने की भी उनको जिम्मेदारी दी गई है। किसानों ने कहा है कि सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियां बनाती जा रही है। सरकार बजट आदि में मात्र दिखावे के तौर पर तो बड़ी बड़ी डींगे मारती हैं, लेकिन जो नीति बनाई जाती है वो किसानों तक नहीं पहुंच पाती। किसानों ने मांग की कि उनकी फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिए जाए। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। किसान पेंशन योजना 18000 प्रति माह लागू की जाए। फसल बीमा योजना को किसान हितैषी बनाया जाए। नुकसान होने पर तुरंत मुआवजा दिया जाए। लंबित बिजली कनेक्शन तुरंत दिए जाए। जिन किसानों ने विभाग में पैसे जमा करवाए हुए हैं और ब्लॉक में कनेक्शन बंद कर रखे हैं, उनको तुरंत कनेक्शन दिए जाएं।
इस मौके पर स. सुखा सिंह, राजपाल, पाला राम कैथल, राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, छत्रपाल, गुरमुख सिंह, प्रिस, लक्खीराम फौजी, सरदार जीवन सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सुक्खा सिंह असंध, बलवान सिंह, करता राम, जसमेर सिंह, लखपतराय शास्त्री, भीम सिंह, टेका राम और बलबीर सिंह मौजूद रहे।