Move to Jagran APP

युवक ने पैर छुए और फिर मनोहर लाल के साथ खींचने लगा सेल्फी, CM ने झिड़का

युवक ने सीएम मनोहर लाल के पैर छुए और फिर उनके साथ सेल्फी लेने लगा। इससेे मनोहर लाल गुस्सा गए। उन्होंने युवक को बुरी तरह झिड़का और उसे किनारे कर दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 02:52 PM (IST)
युवक ने पैर छुए और फिर मनोहर लाल के साथ खींचने लगा सेल्फी, CM ने झिड़का
युवक ने पैर छुए और फिर मनोहर लाल के साथ खींचने लगा सेल्फी, CM ने झिड़का

जेएनएन, करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गुस्सा लोगों ने एक बार फिर देखा। दरअसल, यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मनोहर लाल के पास एक कार्यकर्ता पहुंचा। उसने सीएम के पैर छुए और फिर उनके साथ सेल्फी लेने लगा। इससेे मनोहर लाल गुस्सा गए। उन्होंने युवक को बुरी तरह झिड़का और उसका मोबाइल फोन नीचे गिराते हुए उसे किनारे कर दिया।

loksabha election banner

मनोहर लाल यहां नई अनाज मंडी में आयोजित भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। बताया जाता है कि कार्यकर्ता तरावड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि अभी तक कार्यकर्त्ता के नाम की पुष्टि नहींं हो सकी है।समारोह में सीएम ने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा की, लेकिन कार्यकर्ताओं के लिए यह सम्मेलन कड़वा अनुभव वाला साबित हुुुुआ। वहीं, बाद में युवक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रहा है कि वह सीएम को पिता तुल्य मानता है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। वह आशीर्वाद दे रहे थे। 

सीएम बोले- पन्ने-पन्ने पर लिखा है, इतिहास बनाने वाले का नाम 

इससे पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर भाजपा की सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि अभी केवल पड़ाव है और कार्यकर्ताओं के पास मात्र 100 दिन है। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के पक्ष में करने के लिए सभी कार्यकर्ता लक्ष्य बनाकर अभी से जुट जाएं, क्योंकि लड़ाई में दुुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने घर-घर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया। जिस प्रकार दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम, उसी प्रकार पन्ने-पन्ने पर लिखा है इतिहास बनाने वाले का नाम। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता की भूमिका एक एम्पलीफायर की तरह रहती है, जिस प्रकार एम्पलीफायर के बिना ध्वनि व्यवस्था नहीं चल सकती, उसी प्रकार कार्यकर्ताओं के बिना चुनाव रूपी लड़ाई नहीं जीती जा सकती। उन्होंने नई अनाज मंडी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में विचार व्यक्त किए।

कार्यकर्ताओं के बीच जाकर की पुष्प वर्षा 

कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे शैड में परंपराओं से हटकर एक-एक कार्यकर्ता के पास पैदल चलकर, उनका अभिनंदन एवं पुष्प वर्षा की। कार्यकर्ताओं ने भी भारत माता का जयघोष करते हुए आत्मीयता से मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने तमाम कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद 

इस दौरान राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध के विधायक बख्शीश सिंह, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पानीपत के विधायक एवं कार्यक्रम के संयोजक महिपाल डांडा, भाजपा की प्रदेश महिला अध्यक्ष निर्मला बैरागी,मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया, जिला सहसंयोजक जगदेव पाढा, जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान, पूर्व विधायक रमेश कश्यप तथा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. विरेन्द्र चौहान, हरियाणा केशकला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर व हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.