Move to Jagran APP

मणिका चोपड़ा बनी अभिमन्यु शाखा की अध्यक्ष

माडल टाउन स्थित बैंक्वेट हॉल में भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर की जिला बैठक का आयोजन किया गया। करनाल पानीपत और यमुनानगर से पदाधिकारी इस बैठक में पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 08:54 AM (IST)
मणिका चोपड़ा बनी अभिमन्यु शाखा की अध्यक्ष
मणिका चोपड़ा बनी अभिमन्यु शाखा की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, करनाल : माडल टाउन स्थित बैंक्वेट हॉल में भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर की जिला बैठक का आयोजन किया गया। करनाल, पानीपत और यमुनानगर से पदाधिकारी इस बैठक में पहुंचे। साथ ही भाविप की अभिमन्यु शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने शिरकत की। मणिका चोपड़ा को दोबारा अभिमन्यु शाखा का प्रधान चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा ने प्रधान मणिका चोपड़ा, सचिव तृप्ता सांदल, कोषाध्यक्ष निशा आहूजा, उपाध्यक्ष मनोहर कृष्ण डुडेजा व भावना पुरी तथा संस्कार प्रमुख सत्येंद्र मोहन कुमार को शपथ दिलाई।

loksabha election banner

डा. जयदीप आर्य ने कहा मंत्रोच्चारण के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा पूरे देश में किए जा रहे सेवा व सहायता कार्याें की जमकर सराहना की। भाविप का प्रत्येक सदस्य सेवाभाव के साथ कार्य करता है। भारत की परपंराओं को भारत विकास परिषद ने संजो कर रखा हुआ है। संस्कार का दूसरा नाम भारत विकास परिषद है। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश दिया। योग का महत्व बताते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। प्रधान मणिका चोपड़ा ने कहा कि अभिमन्यु शाखा संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के तहत कार्य करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री सुधीर वर्मा, प्रो. जोगिद्र मदान, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रांतीय संस्कार प्रमुख प्रणव जावा, प्रांतीय महिला संयोजिका सुषमा जैन, पार्षद राजेश अघी, कुमुद बाला, विवेक पुरी, सुनीता डुडेजा, राजेश नारंग, कविता मल्होत्रा, सुरेंद्र सांदल, सतीश मल्होत्रा, राकेश हंस, डा. सुचेता गुप्ता, संजय बतरा, मीनू चावला, श्याम बत्रा, अजयदीप आर्य, अशोक महेंद्रू, ललिता मदान, हरिद्र मोहन चौधरी, डा. मुकेश अग्रवाल, रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.