विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बीवियों के बीच में फंस गया तो परिवार सहित कार नहर में गिराई

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 02:05 PM (IST)

एक व्‍यक्ति ने दो शादियां कर रखी थीं और दोनों के बीच झगड़े से परेशान था। इससे तंग आकर उसने ...और पढ़ें

दो बीवियों के बीच में फंस गया तो परिवार सहित कार नहर में गिराई
दो बीवियों के बीच में फंस गया तो परिवार सहित कार नहर में गिराई

करनाल, [राजकुमार प्रिंस]। एक व्‍यक्ति ने दो शादियां की थीं। दोनों पत्नियों में बननी नहीं थी और उनमें झगड़ा होता रहता था। उसने एक पत्‍नी का पक्ष लिया तो दूसरी से झगड़ा हाे गया। इस पर दूसरी पत्‍नी ने पुलिस में शिकायत दे दी। बाद में दाेनों में समझौता हाे गया, लेकिन पति को यह बात बेहद नागवार गुजरी। उसके बाद उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी, उसके बच्‍चों की हत्‍या की साजिश रच ली। उसने बहाने से कार में पत्नी, दो बच्चों व साली को ले जाकर कार सहित नहर में डुबो दिया।

पुलिस ने खुलासा किया है कि  उत्तरप्रदेश के शामली जिले के चौसाना निवासी फैजान ने इस के लिए मारुति 800 कार 20 दिन पहले ही खरीदी थी। हालांकि, फैजान इससे इन्‍कार करता है। उसका कहना है कि संतुलन बिगड़ने से कार नहर में गिरी है। फैजान ने बताया कि उसने दो शादियां की थीं। दोनों पत्नियों में नहीं बनती थी। फैजान शामली जिले के चौसाना का रहने वाला है।

20 दिन पहले ही खरीदी थी 26 हजार में नहर में डूबी मारुति 800 कार

पुलिस की छानबीन के अनुसार कुछ दिन पहले ही फैजान का अपनी बीवी अमीर बानो व साली अमीर फातिमा से झगड़ा हुआ था। इसपर उसकी बीवी व साली ने चौसाना पुलिस को शिकायत दी थी, हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी, लेकिन फैजान इससे खफा था। इसके बाद उसने अपनी पत्‍नी, उसके बच्चों और साली की हत्‍या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें: फेरों के बाद दहेज की लिस्ट बना रहे थे कि हुआ विवाद, दूल्हे को ले गई पुलिस

इसके बाद वह बीवी, बच्चों को घुमाने और साली को खरीदारी करने के बहाने लेकर उसे घर से निकला। फैजान  कहता है कि उसकी जिंदगी को दोनों बीवियों ने नर्क बना दिया था, लेकिन उसने जानबूझ कर बीवी और बच्चों को नहर में नहीं डुबोया। हत्या के आरोप में सदर पुलिस थाने ने हवालात में बंद फैजान बातचीत के दौरान जरा भी घबराया नहीं लग रहा था। ऐसे बात कर रहा था, जैसे उसने कुछ नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से भारत की हार पर फूटा गुस्सा, रोडवेज कर्मचारियों ने तोड़ा टीवी

उसने बताया कि  चौसाना के कुरैशियन मुहल्ले में उनका मकान है। एक कमरे में पहली पत्नी अफरोज अपने चार बच्चों के साथ रहती है और दूसरे में अमीर बानो अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पहली बीवी की सबसे बड़ी लड़की 12 साल की है। फैजान के मुताबिक उसे बड़ी लड़की की शादी की चिंता सता रही थी। वह करनाल के गंजोगढ़ी गांव में किसी से पैसे लेने के लिए आया था और संतुलन बिगड़ने से कार नहर में गिरी है।

पत्नी अमीर बानो का शव बरामद, दोनों बच्चों की तलाश

  उधर, फैजान की गर्भवती पत्नी का शव नहर से बरामद हो गया है। उसके पुत्र व पुत्री की तलाश में गाेताखोर जुटे हुए हैं। पत्‍नी अमीर बानो का शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया। फैजान की साली अमीर फातमा ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा ने सबकी हत्या की है। यह हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है। वह भी कार में सवार थी, लेकिन उसे राहगीरों ने डूबने से बचा लिया था।

यह भी पढ़ें: दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर प्रेमी दिखा तो छोड़ दिया दूल्हे का हाथ

फैजान ने कार सहित अपनी परिवार के सदस्यों को रांवर रोड स्थित आवर्धन नहर में शनिवार को डुबो दिया था। अमीर बानो, साली अमीर फातमा, पुत्र अबूबकर व पुत्री अक्सा सवार थीं। कार को डुबोते समय फैजान कूद गया था। उसने सोचा था कि सब मर जाएंगे, लेकिन साली अमीर फातमा को राहगीरों ने पानी से बाहर निकाल लिया था।