विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: दुकान में झाड़ू लगा रहा था युवक, तभी रॉड लेकर घुसा सिरफिरा... 9 बार वार कर उतारा मौत के घाट; दहला देगा वीडियो

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:43 AM (IST)

करनाल के घरौंडा में एक युवक तेजबीर सिंह की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. घरौंडा में युवक तेजबीर सिंह की रॉड से हत्या

  2. आरोपित उत्तम कुमार ने सिर पर नौ वार किए

  3. वारदात सीसीटीवी में कैद, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल। करनाल के घरौंडा में एक युवक के सिर में रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपित ने दुकान पर सफाई कर रहे युवक के सिर में 9 बार हमला किया, इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपित ने बाद में भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर खड़े लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसके पिटाई की। बाद में आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वारदात शुक्रवार सुबह की है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बालीनगर निवासी 30 वर्षीय तेजबीर सिंह पुत्र सुभाष एक दुकान पर नौकरी करता था। सुबह वह दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपित नेपाल निवासी उत्तम कुमार वहां पर आया और रॉड से हमला शुरू कर दी।

तेजबीर गिर गया और लगातार उसके सिर पर 9 बार रॉड से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर खड़े लोगों ने उसको पकड़ा लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करने में जुटी है।