Move to Jagran APP

शेखपुरा खालसा में व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला, घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा

शेखपुरा खालसा गांव में इक्कठे बैठकर शराब पी रहे पांच लोगों ने अपने ही साथी पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को घौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से करनाल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने कल्पना चावला मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 07:17 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 07:17 AM (IST)
शेखपुरा खालसा में  व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला, घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा
शेखपुरा खालसा में व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला, घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा

संवाद सहयोगी, घरौंडा : शेखपुरा खालसा गांव में इक्कठे बैठकर शराब पी रहे पांच लोगों ने अपने ही साथी पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को घौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से करनाल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने कल्पना चावला मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शनिवार रात करीब 10 बजे शेखपुरा खालसा निवासी दयाल सिंह (45 वर्ष) अपने पांच साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। पुलिस के मुताबिक, किसी बात को लेकर दयाल सिंह का अन्य पांचों के साथ झगड़ा शुरू हो गया। अन्य लोगों ने लाठी डंडों से दयाल सिंह को बुरी तरह से पीटा। लाठी डंडों की मार से बुरी तरह घायल हुए दयाल सिंह को देर रात घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दयाल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे कल्पना चावला मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे मनजीत ने पुलिस को बताया है कि उसका चाचा देर रात गांव के ही पांच लोगों के साथ बैठा हुआ था। इन लोगों ने उसके चाचा के साथ मारपीट की। उसके चाचा दयाल सिंह की मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पांच आरोपितों को नामजद किया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शेखपुरा खालसा गांव में पांच लोगों पर दयाल सिंह की हत्या करने के आरोप लगे है। आरोप है कि दयाल सिंह व अन्य पांच एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात पर झगड़ा हुआ और पांचों ने लाठी डंडों से दयाल सिंह पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.