Move to Jagran APP

योग कक्षा में मनाया मकर संक्रांति महापर्व

जागरण संवाददाता करनाल पतंजलि योग समिति की ओर से सेक्टर-13 एक्सटेंशन में चल रही योग कक्ष

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:30 AM (IST)
योग कक्षा में मनाया मकर संक्रांति महापर्व
योग कक्षा में मनाया मकर संक्रांति महापर्व

जागरण संवाददाता, करनाल: पतंजलि योग समिति की ओर से सेक्टर-13 एक्सटेंशन में चल रही योग कक्षा में मकर संक्रांति महापर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। हवन में आहूतियां डालकर योग शिक्षकों और साधकों ने दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य और परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना की।

loksabha election banner

पर्यावरण संरक्षण व वायुमंडल शुद्धता की कामना की गई। पंडित शिव दयाल उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया। मुख्य यजमान मुख्य योग शिक्षक केहर सिंह चोपड़ा अपनी पत्नी सहित पहुंचे। सहायक यजमान के रूप में कटारिया और अरोड़ा परिवार ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक राव सूर्य देव ने कहा कि आज के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, जोकि प्रकाश उर्जा का ज्ञानव‌र्द्धक माना है। मकर सक्रांति फसलों का त्योहार माना है। आज के दिन फसलों पर सुनहरापन आने लगता है। इसके साथ-साथ इस दिन के महत्व को महाभारत काल में भीष्म पितामह से भी जोड़ते हैं। भीष्म पितामह को अपनी इच्छा से मृत्यु पाने का वरदान प्राप्त था, इसलिए भीष्म पितामह ने कई दिनों तक युद्ध में तीर शैय्या पर पड़े रहकर मकर सक्रांति के दिन का इंतजार किया।

माना जाता है कि सूर्य के उतारयण में प्रवेश का दिन मोक्षदायन होता है। इस अवसर पर राव सूर्यदेव, अशोक महेंद्रू, सुरेंद्र नारंग, अश्वनी मिश्रा, केहर सिंह चोपड़ा, रामेश्वर कांबोज, नरेश बब्बर, नीरज गुप्ता, केके गेरा, सतीश जैन, राजेश्वर सैनी, दीपक, अनिल, रमेश रहेजा, रेशमा देवी, विजय बठला, महीपाल राणा, सुमन, सरोज, नीरज, कमलेश, किरण, मीना कटारिया, बाला राणा व रीतू सिगला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.