Move to Jagran APP

इंद्री में सीएम की अधिकतर घोषणाएं पूरी : कर्णदेव

राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री के पैलेस में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 07:08 PM (IST)
इंद्री में सीएम की अधिकतर घोषणाएं पूरी : कर्णदेव
इंद्री में सीएम की अधिकतर घोषणाएं पूरी : कर्णदेव

संस, इंद्री : राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री के पैलेस में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इंद्री में आयोजित होने वाले 26 फरवरी के कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दें। इसके बाद अनाज मंडी इंद्री में मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक कर कार्यक्रम का न्योता दिया। बड़ागांव में कुंजपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक कर कार्यक्रम में आने के लिए आह्वान किया।

loksabha election banner

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल चौथी बार इंद्री में आ रहे हैं। पिछले कार्यक्रम में जो भी सीएम घोषणाएं हुई थी उनमें से अधिकतर पूरी हो चुकी हैं। कुछ पर तेजी से काम चल रहा है। सीएम इंद्री में करीब 55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर निगरानी कमेटी के संयोजक रणबीर गोयत, मंडल अध्यक्ष अमनदीप ¨सह विर्क, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विकास कांबोज, रघबीर बतान, ऋषिपाल कांबोज, राकेश गुढा व रामकुमार ¨सहमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.