लिबर्टी के सुरक्षाकर्मी को पिकअप ने मारी टक्कर
लिबर्टी समूह के एक सुरक्षाकर्मी को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 07:12 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 07:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : लिबर्टी समूह के एक सुरक्षाकर्मी को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बिर्चपुर वासी रामनिवास ने बताया कि वह हर रोज की तरह देर रात ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर जा रहा था। गांव के अड्डे के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपित चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें