Move to Jagran APP

भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलें : रेनू बाला गुप्ता

नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि राम नवमी के त्यौहार का महत्व हिदू धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:48 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:48 AM (IST)
भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलें : रेनू बाला गुप्ता
भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलें : रेनू बाला गुप्ता

जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि राम नवमी के त्यौहार का महत्व हिदू धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है। इस पर्व के साथ ही मां दुर्गा के नवरात्रों का समापन भी होता है। रेनू बाला गुप्ता आज जुंडला गेट में सेवक सभा जोडिया कुआं द्वारा में राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। भगवान श्रीराम ने धर्म की रक्षा के लिए दुष्टों का नाश किया। उन्होंने अपने पिता के वचन का पालन करने के लिए 14 वर्ष जंगलों में बिताए। भगवान श्रीराम ने एक ऐसे राज्य की स्थापना की थी, जिसकी मिसाल कोई दूसरी नहीं मिलती। रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग पर हमें चलना चाहिए। उनकी शिक्षाओं को हमें अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। भगवान श्रीराम का जन्म राम नवमी के दिन हुआ था इसलिए यह दिन हमारे लिए विशेष है। इस मौके पर पार्षद युद्धवीर सैनी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.