लोहड़ी पर भाईचारा बनाए रखने की अपील
संवाद सहयोगी, घरौंडा : हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति करनाल की ओर से एक निजी स्कूल में लोहड
संवाद सहयोगी, घरौंडा : हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति करनाल की ओर से एक निजी स्कूल में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के पुन्नू स्वामी ने मुख्य रूप से शिरकत की और बच्चों को लोहड़ी पर्व के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि आपसी भाईचारा, समुदाय में सद्भावना विकसित करने के लिए हम सबको मिलजुलकर त्योहारों को मनाना चाहिए। रविवार को लोहड़ी पर्व पर हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान डॉ. राजेंद्र ¨सह ने की। मुख्य अतिथि प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के पुन्नू स्वामी ने बताया कि पोंगल और लोहड़ी का पर्व एक जैसा होता है। उन्होंने समिति के विजन सांझी संस्कृति, सांझे त्योहार और भाईचारा हमारे देश की जातिवाद, क्षेत्रवाद, धार्मिक संकीर्णता व सांप्रदायिकता से मुक्त करा सकता है। वहीं समिति के प्रधान राजेंद्र ¨सह ने गुरु गो¨बद ¨सह के जीवन पर प्रकाश डाला।