विज्ञान प्रतियोगिता में लैम्डा टीम के विद्यार्थी रहे विजेता
रायसन गांव के जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 06:25 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:25 AM (IST)
संवाद सूत्र, निगदू : रायसन गांव के जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता का आरंभ उपप्रधानाचार्य अरविन्द चौधरी ने विज्ञान की जानकारी के साथ किया। प्रतियोगिता चार टीमों एल्फा, बीटा, गामा व लैमडा के बीच करवाई गई। चारों टीमों से विज्ञान व विज्ञान से सबंधित प्रश्नों के उत्तर पूछे गए। प्रतियोगिता में लैमडा टीम विजेता रही। प्रधानाचार्य रोहताश राणा ने विजेताओं को सम्मान-पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उपप्रधानाचार्य अरविद चौधरी ने विजेता टीम को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें