शहीदों के बलिदान से मिली आजादी : कृष्णलाल तनेजा
हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल द्वारा शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानियों को याद किया गया। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि इन महान शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही हमें आजादी मिली हैं।
जासं, करनाल : हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानियों को याद किया गया। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि इन महान शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही हमें आजादी मिली हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल के महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, प्रदेश उपप्रधान महेश भाटिया, अमरनाथ गुप्ता, जे. सी. बब्बर, नीरज उप्पल, परमिद्र सिंह बजाज, रवि दुआ, रवि चानना, नवीन गांधी, सन्नी मग्गु, राजेश सिधवानी, महेश विरमानी, अमित चावला, वीरभान सिगला, संजीव जैन, अर्जुन देव, अश्विनी स्वामी, हरप्रीत सिंह, रोहित कुमार व राम अरोड़ा मौजूद रहे।