भारत जानो लिखित प्रतियोगिता में सिमरण व वंशिका प्रथम
जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से सनातन धर्म विद्या मंदिर वि
जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से सनातन धर्म विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर में भारत को जानो लिखित प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सिमरण व आरती ने पहला और कनिष्ठ वर्ग में सिमरण कौर व वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी चार दिसंबर को घरौंडा में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, यातायात व पर्यावरण विषयों को प्रतियोगिता का आधार बनाया गया। इस मौके पर ¨प्रसिपल धिनेश डीमरी व शाखा अध्यक्ष डीएन गांधी ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार भरना और भारतीय संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक स्थलों, सामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। ऐसे विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों को अपनी परंपराओं को जानने का मौका मिलता है। उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सांदल, प्रकल्प प्रमुख नवीन आहूजा, महिला प्रमुख तृप्ता सांदल, रजनीश चोपड़ा व अंजलि मौजूद रहे।