Move to Jagran APP

खालसा एड ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन को दिए दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

कोरोना से महाजंग में शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने के लिए सामाजिक संस्थाएं निरंतर सक्रिय हैं। इसी क्रम में खालसा एड संस्था ने प्रशासन को दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। संस्था की ओर से आगे भी इसी प्रकार योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 08:05 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 08:05 AM (IST)
खालसा एड ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन को दिए दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
खालसा एड ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन को दिए दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

जागरण संवाददाता, करनाल: कोरोना से महाजंग में शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने के लिए सामाजिक संस्थाएं निरंतर सक्रिय हैं। इसी क्रम में खालसा एड संस्था ने प्रशासन को दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। संस्था की ओर से आगे भी इसी प्रकार योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

loksabha election banner

प्रशासन द्वारा हिना बैंक्वेट हाल में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर के लिए संस्था द्वारा ये कंसट्रेटर भेंट किए गए। वैश्विक स्तर पर मानवीय विचारधारा के साथ सेवा कार्य कर रही संस्था के स्वयंसेवकों ने उपायुक्त निशांत यादव को इन्हें भेंट किया। इस अवसर पर करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया व सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा भी उपस्थित रहे। उपायुक्त निशांत यादव ने आभार जताते हुए बताया कि 100 बेड के कोविड केयर सेंटर में इन कंसंट्रेटर का प्रयोग होगा। मुश्किल की इस घड़ी में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए यह खालसा एड संस्था का अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की।

खालसा एड के तजिंद्र सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से देश के अलग अलग हिस्सों और विशेषत: दिल्ली में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जा रहे हैं ताकि संसाधनों की कमी से होने वाली मौत के आंकड़े को कम किया जा सके। दिल्ली के कोविड विशेष शमशान घरों में गरीब लोगों के संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी का प्रबंध भी अनेक स्थानों पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर निफा संस्था के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने बताया कि करनाल में प्रशासन को अतिरिक्त बेड बढ़ाने में मुख्य दिक्कत ऑक्सीजन की आ रही थी। उपायुक्त ने विभिन्न संस्थाओं से सहयोग की अपील की थी। इसी आधार पर ये 10 कसंट्रेटर भेजे गए। उन्होंने खालसा एड व इसके संस्थापक रवि सिंह का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.