Move to Jagran APP

कौटिल्य पंडित दुबई में छात्रों को देगा टिप्स

गूगल बॉय कौटिल्य पंडित दुबई में आइआइटी व पीएमटी के छात्रों को जीनियस बनने के टिप्स देगा। संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) के शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्टिट्यूट में 7 व 8 फरवरी को द कैरियर जर्नी-ए प्रीमियर एजुकेशनल इवेंट में कौटिल्य पंडित प्रतिदिन एक-एक घंटा आइआइटी व पीएमटी के हजारों छात्रों को जीनियस बनने के तरीके बताएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 08:39 AM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 08:39 AM (IST)
कौटिल्य पंडित दुबई में छात्रों को देगा टिप्स
कौटिल्य पंडित दुबई में छात्रों को देगा टिप्स

संवाद सहयोगी, घरौंडा(करनाल) : गूगल बॉय कौटिल्य पंडित दुबई में आइआइटी व पीएमटी के छात्रों को जीनियस बनने के टिप्स देगा। संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) के शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्टिट्यूट में 7 व 8 फरवरी को द कैरियर जर्नी-ए प्रीमियर एजुकेशनल इवेंट में कौटिल्य पंडित प्रतिदिन एक-एक घंटा आइआइटी व पीएमटी के हजारों छात्रों को जीनियस बनने के तरीके बताएंगे। साथ ही कौटिल्य चर्चित उपन्यासकार चेतन भगत के साथ मंच सांझा करेगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर श्रीपाल जैन भी संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

कौटिल्य पंडित के पिता सतीश शर्मा का कहना है कि कौटिल्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। कौटिल्य 6 फरवरी को यूएई के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगा। दुबई में 7 व 8 फरवरी को होने वाले इस इवेंट में कौटिल्य का प्रतिदिन एक-एक घंटे का सेशन होगा। सतीश शर्मा ने बताया कि कौटिल्य की यह चौथी विदेश यात्रा है। 2015 में ग्रेट ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में कौटिल्य को भारत गौरव अवार्ड दिया गया। 2016 में संयुक्त अरब अमिरात में वहां की सरकार ने दुबई में आमंत्रित कर सम्मानित किया। 2017 में भारतीय दूतावास में सम्मानित हुआ। इसके अलावा कौटिल्य पंडित विभिन्न राज्यों के पांच मुख्यमंत्रियों, आठ राज्यपालों से सम्मानित हो चुका है। कौटिल्य चार सौ से ज्यादा अवार्ड प्राप्त कर चुका है। सतीश शर्मा ने बताया कि 11 वर्षीय कौटिल्य पंडित गुरुग्राम के जीडी गोयंका व‌र्ल्ड स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.