करनाल के युवक की अमेरिका में मौत, चार साल पहले रोजगार के लिए गया था; गांव में पसरा मातम
करनाल के गांव चोरकारसा के बलजीत सिंह उर्फ काला की अमेरिका में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। चार साल पहले रोजगार के लिए अमेरिका गए थे। बलजीत अपने पीछे प ...और पढ़ें
-1762707721134.webp)
करनाल के युवक की अमेरिका में मौत। सांकेतिक फोटो
संवाद सहयोगी, जलमाना (करनाल)। गांव चोरकारसा के एक युवक बलजीत सिंह उर्फ काला की अमेरिका में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बलजीत सिंह उर्फ काला बेहद होनहार और सभी का चहेता था। चार वर्ष पहले बलजीत रोजगकार के लिए अमेरिका गया था।
वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र वंश और पुत्री वंशिका को छोड़ गया है। पिता भाग सिंह हैं, लेकिन मां पहले गुजर चुकी हैं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उसके घर पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधा रहे हैं। अब स्वजन के सामने शव को भारत लाने की बड़ी चुनौती बन गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।