विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में सिलेंडर फटने से महिला की मौत, स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:29 AM (GMT+05:30)

करनाल के निसिंग में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से 28 वर्षीय अंजू की मौत हो गई। स्वजनों ...और पढ़ें

करनाल में सिलेंडर फटने से महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

करनाल में सिलेंडर फटने से महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

संवाद सहयोगी, निसिंग। गुनियाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। जिससे 28 वर्षीय अंजू पत्नी अभिषेक बुरी तरह से झुलस गई। जिसे सीएचसी निसिंग से करनाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

पुलिस आग लगने के कारणों की तलाश में जुटी हैं। लड़की के स्वजन ने ससुराल पक्ष के लोगो पर जलाकर मरने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जिसमें सास, पति और ननद के नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि उसकी बहन अंजू के साथ शादी के कुछ दिन बाद ही लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था।

ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट और झगड़ा कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है। मृतक अंजू का एक लड़का और एक लड़की है।