विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल के गांवों का होगा कायाकल्प, MP मनोहर लाल ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट; आठ विकास कार्य होंगे एक साथ

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:04 PM (IST)

करनाल लोकसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए सांसद मनोहर लाल ने एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।

करनाल के गांवों का होगा विकास (जागरण ग्राफिक्स)

करनाल के गांवों का होगा विकास (जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. सांसद मनोहर लाल ने करनाल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया।

  2. गांवों की जरूरतों के अनुसार आठ प्रमुख कार्य होंगे।

  3. शिव धाम, तालाब, सचिवालय का होगा सुदृढ़ीकरण।

प्रदीप शर्मा, करनाल। करनाल लोकसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए ऐसा माडल तैयार करने के प्रयास शुरू हो गए है, जिसमें अलग-अलग विकास कार्यों के बजाय गांव की जरूरतों से जुड़े आठ प्रमुख कार्यों को एक साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री और करनाल के सांसद मनोहर लाल की पहल पर शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ उपलब्ध सार्वजनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है।

प्रयोग सफल रहा तो इसे दूसरे लोकसभा क्षेत्रों और विधानसभा स्तर पर लागू करने पर विचार किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सांसद मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने बताया कि इस दिशा में काम शुरू करा दिए गए है।

गांवों में हो रहीं बैठकें

ग्रामीणों का सहयोग भी मिल रहा है। जल्द ही गांव का चयन कर लिया जाएगा। गांवों इस संबंध में बैठकें की जा रही हैं। योजना के तहत गांवों में शिव धाम का विकास किया जाएगा।

यहां चारदीवारी और पक्का रास्ता बनाने के साथ अंतिम संस्कार स्थल पर पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। गांवों में सचिवालय को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ फिरनी को पक्का करने और स्ट्रीट लाइट का विस्तार करने की योजना है।

गांव के लोगों को मिल रहीं सुविधाएं

गांवों में पार्क और सैर के लिए स्थान विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा। इससे ग्रामीणों को गांव में ही सार्वजनिक और मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी। तालाबों को भी योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

तालाबों की सफाई, गहरीकरण और रखरखाव कराया जाएगा। साथ ही इन्हें पंचायतों की आय का स्रोत बनाने के लिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए मत्स्य विभाग को भी लक्ष्य दिए जाएंगे।