कबड्डी अंडर-17 में करनाल टीम ने नीलोखेड़ी को हराया
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय रेलवे रोड़ (लड़के) में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कर्ण स्टेडियम में कबड्डी के मुकाबले कराए गए। कबड्डी अंडर-17 में करनाल पहले जबकि नीलोखेड़ी दूसरे स्थान पर रही।
जागरण संवाददाता, करनाल : राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय रेलवे रोड़ (लड़के) में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कर्ण स्टेडियम में कबड्डी के मुकाबले कराए गए। कबड्डी अंडर-17 में करनाल पहले जबकि नीलोखेड़ी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 व 14 में नीलोखेड़ी की कबड्डी टीम ने जीत दर्ज की और असंध की टीम को दूसरा स्थान मिला।
मंगलवार के मुकाबलों में हैंडबॉल अंडर-17 में नीलोखेड़ी प्रथम व असंध द्वितीय, अंडर-19 में नीलोखेड़ी प्रथम व करनाल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कुश्ती में अंडर-17 41-45 किलोग्राम भार वर्ग में चिराग प्रथम, 48 किलोग्राम भार वर्ग में बलजिद्र प्रथम, 51 किलोग्राम भार वर्ग में आंशु, 80 किलोग्राम भार वर्ग में रमनदीप, 92 किलोग्राम भार वर्ग में भारत ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह, अंडर-19 के 57 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में नृशंहस ने पहले स्थान पर कब्जा किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक, 86 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत प्रथम रहे।
खो-खो के मुकाबलों में अंडर-17 में नीलोखेड़ी ने पहला स्थान व असंध ने दूसरा स्थान, योगा अंडर-17 में प्रथम रोमिल डीएवी मधुबन, गुरुकुल नीलोखेड़ी के वशंदीप दूसरे, एआइएस निगदु के ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबाल अंडर-17 में कड़े मुकाबले में नीलोखेड़ी ने असंध को मात दी और करनाल ने निसिग को हराया है। अंडर-19 करनाल ने असंध को हराया और निसिग ने नीलोखेड़ी से जीत हासिल की। बास्केटबॉल के मुकाबलों में अंडर-17 में करनाल प्रथम व नीलोखेड़ी दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह, अंडर-19 में करनाल ने असंध को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया।
इस मौके पर जिला सचिव धर्मपाल, सतीश कुमार, परमजीत, संजय कुमार, संगीता, कुलदीप, रविद्र, कुलबीर, सुशील मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप