करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अजीमगढ़ का अनिल घायल
करनाल में पुलिस और बदमाश अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से अनिल घायल हो ...और पढ़ें

HighLights
करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
बदमाश अनिल कुमार के पैर में गोली लगी।
अवैध हथियार और बाइक बरामद की गई।
जागरण संवाददाता, करनाल। करनाल के थाना बुटाना के अंतर्गत आने वाले गांव अजीमगढ़ के निवासी अनिल कुमार और सी आई ए 2 पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। शुक्रवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग की गई। पुलिस का दावा है कि बदमाश अनिल बाइक पर सवार होकर करनाल में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था।
रास्ते में पुलिस ने उसे रोकने और सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। अपनी रक्षा में पुलिस ने फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली लगी।।पुलिस ने बदमाश को सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया है साथ उसके कब्जे से अवैध असला और बाइक बरामद की है।
सीआईए-2 के इंचार्ज प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपित बदमाश पर कुरुक्षेत्र और करनाल में चार केस दर्ज हैं और वह सभी मामले में वांछित चल रहा था। वह करनाल मेँ किसी वारदात अंजाम देने के लिए आ रहा था इस मामले में उससे पूछता जारी है
