भ्रष्टाचार मिटाने में अपनी भूमिका निभाएं : रमा वर्मा
जागरण संवाददाता, करनाल : हर¨सहपुरा के केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से म
जागरण संवाददाता, करनाल : हर¨सहपुरा के केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या रमा वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
उन्होंने कहा कि संविधान बनाने में हमारे देश के महान लोगों ने अपनी महती भूमिका निभाई। विशेष तौर पर संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधान का अध्ययन कर अपने देश के अनुरूप दुनिया का बेहतरीन संविधान बनाया। इस अवसर को प्राप्त करने के लिए हमारे देश ने अपने बच्चों, भाइयों, बहनों और माताओं की लाखों कुर्बानी दी। तब जाकर कहीं हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुए। अब हम सभी का फर्ज बनता है कि इस आजादी को यूं ही जाया नहीं होने दें और अपने देश पर मर मिटाने के लिए सदैव तैयार रहें। आज भी सीमा पर हमारे देश के सेनानी जी-जान से अपने देश की रक्षा में तत्पर रहते हैं, इसलिए हम सभी देश से भ्रष्टाचार और आतंकवाद को मिटाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। गुलाबचंद जैसल और शिवानी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों में मंच संचालन श्रेया जैसल ने किया। ऋषिराज राठी ने गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी। वंशिका और ब्यूटी ने देशभक्ति कविता तथा कक्षा आठवीं और नौवीं के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।