करनाल नगर निगम का क्लर्क 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पॉपर्टी ID सुधारने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
एंटी करप्शन ब्यूरो ने करनाल नगर निगम के टैक्स ब्रांच क्लर्क गौरव को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
-1790683215925_m.webp)
5 हजार रुपये की रिश्वत लेते करनाल नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार।
HighLights
नगर निगम क्लर्क गौरव 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा
प्रॉपर्टी आईडी सुधार के लिए मांगी थी रिश्वत
जागरण संवाददाता, करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम के एक क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया है। आरोपित गौरव नगर निगम में टैक्स ब्रांच में क्लर्क है।
उसने शिकायतकर्ता से प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी ठीक करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके पिता धर्मबीर और माता परमजीत कौर उसके घर के मालिक हैं। उसे प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार करवाना था।
इसके लिए उसने नगर निगम करनाल के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद वह नगर निगम कार्यालय में गया। वहां पर नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव मिला।उसे उसने समस्या बताई। तो उसने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत एक टीम बनाई गई। जब आरोपित ने मंगलवार सुबह करीब 9 शिकायतकर्ता को रिश्वत के रुपये लेकर पुराने बस स्टैंड पर बुलाया और 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए। इसी दौरान एसीबी की टीम ने आरोपित क्लर्क गौरव को रंगे हाथों मौके पर ही काबू कर लिया।
