Move to Jagran APP

सोशल साइट पर प्रदेश में सबसे एक्टिव करनाल, रोहतक दूसरे नंबर पर

हरियाणा के नगर निगम साेशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और इसके माध्‍यम से मिल रहीं शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। इस मामले में करनाल नगर निगम राज्‍य में इस बार अव्‍वल रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 12 May 2018 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 14 May 2018 08:57 PM (IST)
सोशल साइट पर प्रदेश में सबसे एक्टिव करनाल, रोहतक दूसरे नंबर पर
सोशल साइट पर प्रदेश में सबसे एक्टिव करनाल, रोहतक दूसरे नंबर पर

जेएनएन, करनाल। हरियाणा के नगर निगम सोशल साइट पर भी सक्रिय हैं। राज्‍य के नगर निगमों ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्राप्‍त शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। राज्‍य में करनाल नगर निगम सोशल साइट पर सबसे अधिक एक्टिव है। रोहतक नगर निगम इस मामले में दूसरे नंबर पर है।  करनाल नगर निगम फेसबुक, वाट्सएप व ट्वीटर पर शिकायत आते ही इसका समाधान करता है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ से जारी रिपोर्ट में राज्‍य के सभी 10 निगमों कोशामिल किया गया। रैंकिंग के लिए 21 मार्च से 2 मई तक के सोशल मीडिया पर आए आंकड़े जुटाए गए। इसमें करनाल के नगर निगम ने अन्‍य नगर निगमों को पछाड़ दिया। करनाल ने 93 स्कोर के साथ पहला रैंक हासिल किया। दूसरे नंबर पर रोहतक रहा।

यह भी पढ़ें: हाेमवर्क पूरा न करने पर टीचर करता था गंदी हरकत, डर हटा तो 70 लड़कियों ने की शिकायत

पिछली बार लिस्ट में सातवां स्थान हासिल करने वाला हिसार निगम इस बार 10वें रैंक पर पहुंच गया है। फरीदाबाद ने जबरदस्त वापसी की और 10वें रैंक में सुधार करते हुए छठे पायदान पर पहुंच गया। यमुनानगर के रैंक में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछली बार उसने प्रदेश के सिरमौर निगम का ताज हासिल किया था। इस बार उसे नौवें रैंक से संतोष करना पड़ा है।

सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान में गुरुग्राम आगे

गुरुग्राम ने सीएम विंडो की शिकायतों पर एक्शन में पहला रैंक पाया है। गुरुग्राम में इस अवधि में 173 शिकायतें आईं। इसमें से 171 का औसतन 44 घंटे के हिसाब से समाधान कर दिया गया। पहले करनाल इस मामले में प्रदेश में अव्वल था। इस बार लुढ़क कर तीसरे रैंक पर पहुंच गया। इसमें जिले का स्कोर 93 रहा। इस लिस्ट में सबसे सबसे फिसड्डी महेंद्रगढ़ रहा।

यह भी पढ़ें: नवचयनित जेबीटी टीचरों को जल्‍द मिलेगी नियुक्ति, अफसर निकालेंगे राह

सोशल साइट के आंकड़ों पर एक नजर

नगर निगम    रैंक    शिकायतें आई    निपटाई        फाइनल स्कोर

करनाल          1           20                     19          93

रोहतक           2           06                     06          91

पानीपत         3           34                     30           90   

पंचकूला         4          18                      14           88

अंबाला           5          25                      25          85

फरीदाबाद       6         186                    186         84

सोनीपत         7          25                     20            82

गुरुग्राम          8          170                   168          82

यमुनानगर     9            23                     23          78   

हिसार           10          14                     14           76


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.