विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ रोड पर चलती स्कार्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक, जलकर राख हुई गाड़ी

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:20 PM (IST)

करनाल के मेरठ रोड पर शेखुपुरा गांव के पास एक चलती स्कार्पियो में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ...और पढ़ें

चलती गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची जान।

चलती गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची जान।

HighLights

  1. करनाल मेरठ रोड पर चलती स्कार्पियो में भीषण आग लगी


  2. चालक अजय कुमार ने समय रहते गाड़ी से कूदकर जान बचाई

  3. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है

जागरण संवाददाता, करनाल। मेरठ रोड पर शेखुपुरा गांव के समीप चलती हुई स्कार्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक समय रहते गाड़ी को साइड में लगाकर उतर गया।

उसने तुरंत पुलिस को व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पुरी तरह जल चुकी थी। कार मालिक अजय कुमार ने बताया कि वह शामली के समीप पिंडौरा से करनाल की तरफ आ रहा था।

कचरा प्लांट शेखुपुरा के समीप जब वह पहुंचा तो अचानक गाड़ी के कंडक्टर साइड से धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत गाड़ी को साइड में लगा दिया और कंडक्टर साइड जाकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में नया मोड़, करनाल से खरीदे सिम से सुलझ रही गुत्थी

उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग डैशबोर्ड के अंदर तक पहुंच चुकी थी। आग नहीं रुकी और तेजी से पूरी गाड़ी में फैल गई।

जांच के लिए पहुंचे एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। गाड़ी में अजय कुमार अकेले थे और वे सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- करनाल में केंद्रीय मंत्री और विधायक पर जातिगत टिप्पणी मामले में FIR, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग