महानगरों को पीछे छोड़ सिटीजन फीडबैक में करनाल देश में छठे नंबर पर
जागरण संवाददाता, करनाल : स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक में करनाल देश के महानगरों क
जागरण संवाददाता, करनाल : स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक में करनाल देश के महानगरों को पीछे छोड़ फिलहाल छठे स्थान पर है जबकि हरियाणा में करनाल टॉपर है। इस सूची में उत्तर प्रदेश का कानपुर पहले स्थान पर है। वहीं तेलंगाना का वारंगल दूसरे, मध्यप्रदेश का जबलपुर तीसरे, झारखंड का धनबाद चौथे व राजस्थान का जयपुर पांचवे नंबर पर है। 4000 अंक की इस परीक्षा में 1400 नंबर सिटीजन फीडबैक के ही हैं। स्वच्छता एप को डाउनलोड कर पूछे गए सवालों के जवाब देकर शहर के 5415 नागरिक अब तक अपना फीडबैक दे चुके हैं। इस संख्या के हिसाब से हमारा शहर देश के महानगरों को पीछे छोड़ छठे स्थान पर चल रहा है। यह आंकड़ा 6 फरवरी तक का है। इस रैंक में और सुधार हो सकता है बशर्ते नागरिक बढ़-चढ़कर अपनी फीडबैक दें। फीडबैक में पिछड़े तो यह रैं¨कग गिर भी सकती है। आगामी 10 मार्च तक इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई जा सकती है।
निगम आयुक्त डॉ प्रियंका सोनी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमारा शहर टॉप-10 से टॉप-5 के साथ ही पहले स्थान तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा हुआ तो स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में करनाल नया इतिहास रचेगा।
उत्तर प्रदेश का कानपुर टॉपर
आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि स्वच्छता एप पर करनाल से 5415 लोग सवालों के जवाब दे चुके हैं। पूरे भारत में हम छठे स्थान पर हैं। जोकि बड़ी उपलब्धि है। स्वच्छता एप से फीडबैक देना बहुत ही आसान है। एप को डाउनलोड कर विकल्प में जाकर सिटीजन फीडबैक पर क्लिक करके पूछे गए सवालों के जवाब देने होते हैं। नागरिक अपनी फीडबैक आगामी 10 मार्च तक दे सकते हैं। इसकी मॉनिट¨रग निगम के सहायक आईटी मैनेजर विकास गुप्ता कर रहे हैं।
पॉजिटिव फीडबैक से पक्के होंगे 1400 अंक
स्वच्छ सर्वेक्षण में 35 प्रतिशत यानि 1400 अंक लोगों की फीडबैक के हैं। 35 प्रतिशत यानि 1400 अंक टीम की डायरेक्ट ऑब्जरवेशन के मिलेंगे। सर्वे में 30 प्रतिशत यानि 1200 अंक नगर निगम की तैयार फाइल के हैं।