कला संगम में देश के 700 से अधिक चित्रकारों ने बनाई पें¨टग
जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम की कला संगम प्रतियोगिता में देश के 700 से अधिक कलाकारा
जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम की कला संगम प्रतियोगिता में देश के 700 से अधिक कलाकारों ने पें¨टग बनाई। 155 टीमों में बंटे चित्रकारों को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक का समय दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आइटीआइ चौक स्थित फ्लाईओवर से दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने चरखा भी चलाया।
मुख्यमंत्री ने लकड़ी और सूत के ताने बाने से तैयार फ्रेम पर धागा बांधकर स्वच्छता का वचन दिया। सुबह 11 बजे देशभर से आई 150 टीमों ने कला संगम प्रतियोगिता में अपना पंजीकरण कराया। दोपहर तक आंकड़ा बढ़कर 155 तक पहुंच गया। ओपन प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल तक से चित्रकार आए। फ्लाईओवर के 16 हजार वर्ग फीट एरिया को चार ब्लॉकों में बांटा गया। नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन के साथ पेंट व ब्रश दिए। कर्मचारियों ने ड्रा के माध्यम से कलाकारों को फ्लाईओवर की दीवारों पर ब्लॉक आवंटित किए। भारतीय संस्कृति की थीम पर पेशेवर चित्रकारों ने चित्रकारी की। निर्णायक मंडल में शामिल वरिष्ठ आइएएस किरण सोनी गुप्ता, एमडीयू के फाइन आर्ट प्रोफेसर भूप ¨सह गुलिया व केयू के फाइन आर्ट प्रोफेसर गुरचरण ¨सह ने श्रेष्ठ पें¨टग का चयन किया। विजेता टीमों को 2 लाख के नकद इनाम दिए गए।
अपना चित्र देख मनोहर बोले, यह लाजवाब
मणिपुर से आए कलाकार संतोष ने मुख्यमंत्री को उनका पोरट्रेट भेंट किया। इसे सीएम ने सहर्ष स्वीकार कर कलाकार को साधूवाद दिया। मनोहर ने अपने चित्र को बड़े ही ध्यान से निहारा और कला का नमूना देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि यह वाकई लाजवाब है। सीएम कला संगम प्रतिस्पर्धा में व्यस्त कलाकारों के बीच गए और उनसे परिचय लिया। कश्मीर से आए कलाकारों से भी बातचीत की। कलाकारों की पें¨टग गतिविधियां देखने के लिए सीएम फ्लाईओवर के साथ-साथ चले। उन्होंने कहा कि कला संगम से फ्लाईओवर की दीवारें नये स्वरूप में दिखेंगी और इसे शहर का सौंदर्यीकरण बढ़ेगा।
दिल्ली की टीम बनी विजेता
50 हजार रुपये का प्रथम इनाम दिल्ली की टीम को मिला। इसमें उर्मिला, सुनील, मिलन कुमार, राहुल व सूरज शामिल थे। दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ की टीम रही। इसमें सुनील कुमार, दीपक ¨सह, जश्नदीप ¨सह व रोबिन मौजूद रहे। इन्हें 30 हजार रुपये मिले। तीसरे नंबर पर कॉलेज ऑफ आर्ट दिल्ली की टीम रही। दीपा कुशवाहा, शुभम व दीपक कुमार को 20 हजार रुपये का ईनाम मिला। इसके अलावा 5 टीमों को 10-10 हजार रुपये की राशि व 10 टीमों को 5-5 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।