करनाल में सड़क किनारे खड़े ट्राले के नीचे घुसी बाइक, युवक की मौके पर मौत
करनाल-कैथल रोड पर सृष्टि एग्रो के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से बाइक टकराने से 26 वर्षीय युवक दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
-1790851055907_m.webp)
करनाल में सड़क किनारे खड़े ट्राले के नीचे घुसी बाइक। सांकेतिक फोटो
HighLights
करनाल-कैथल रोड पर ट्राले से टकराई बाइक, युवक की मौत।
26 वर्षीय दीपक कुमार की मौके पर ही हुई दर्दनाक मृत्यु।
पुलिस ने ट्राला चालक को पकड़ा, जांच जारी, परिजनों को सूचित।
संवाद सहयोगी, करनाल। करनाल-कैथल रोड स्तिथ सृष्टि एग्रो के पास बेतरतीब ढंग से सड़क किनारे खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक ट्राले के नीचे घुस गई। इससे गंभीर चोटे लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सीटी ऋषिपाल के अनुसार कैथल के गांव क्योजडक निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र महावीर बाइक पर करनाल की तरफ जा रहा था। सामने सड़क किनारे नागालैंड नंबर ट्राला खड़ा था। ट्राले के पीछे बाइक की सीधी टक्कर लगी। इससे बाइक ट्राले के पीछे घुस गई। हादसे में गंभीर चोटे लगने से युवक को मौके पर ही मौत हो गई।
मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस करनाल भेज दिया। घटना के बाद गाड़ी चालक को भी काबू कर लिया गया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। युवक के पास जेमेटो बैग था, जो यूपी में अपनी मौसी के घर मिलने जा रहा था।
काबिले गौर है कि सड़क किनारे धान से भरे ट्रकों के कारण हर वर्ष सड़क संकरी होने से हादसे में लोग जान गंवाते हैं। बावजूद भी चालक पार्किंग खर्च बचाने के लिए ट्रकों को सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जो हादसे का कारण बनते हैं।
