करनाल में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 17 वर्षीय युवक की मौत
करनाल के मूनक गांव में रविवार रात एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 17 वर्षीय स्कूटी सवार सावन की मौत ...और पढ़ें
-1790602471565_m.webp)
ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर। फोटो जागरण
HighLights
मूनक गांव में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी।
17 वर्षीय सावन की मौके पर ही मौत, परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, करनाल। मूनक गांव में रविवार रात करीब आठ बजे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार 17 वर्षीय युवक सावन की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में बड़ी मशीन लदी थी और चालक गलत दिशा से आ रहा था।
हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेर कलां गांव निवासी मृतक सावन के बड़े भाई प्रविंद्र ने बताया कि सावन तेल डलवाने के लिए गया था और लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर का शिकार हो गया।
ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से सावन की स्कूटी में सीधी टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रविंद्र ने बताया कि वे छह भाई-बहन हैं और सावन की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
