प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण बढ़ा गलोबल वार्मिंग का खतरा : कक्कड़
श्रीराम ग्लोबल स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्किट के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, करनाल : श्रीराम ग्लोबल स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्किट के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। बच्चों ने मंच पर विश्व में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिग से बचाव का संदेश दिया। इस मौके रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने को प्रेरित किया। स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र कक्कड़ ने विश्व अर्थ डे का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से हमारा सीधा संबंध है। प्रकृति के नियमों का हमें पालन करना चाहिए। प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा पैदा हुआ है। अभी भी समय है कि हम सचेत रहें और दूसरों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करें। प्रिसिपल प्रभा गुप्ता ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पायल, प्रीती, आशिमा, प्रियंका व मनीष मौजूद रहे।