जजपा व निर्दलीय विधायकों को किसानों की चिता नहीं: महेंद्रू
जजपा व निर्दलीय विधायक को किसानों के हितों की कोई चिता नहीं है। उन्हीं के वोट के आधार पर वे सत्ता तक पहुंचे है लेकिन वे उनकी परवाह किए बिना सत्तासीन होने का लुत्फ उठा रहे हैं। ये आरोप कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह महेंद्रू ने लगाए।
जागरण संवाददाता, करनाल : जजपा व निर्दलीय विधायक को किसानों के हितों की कोई चिता नहीं है। उन्हीं के वोट के आधार पर वे सत्ता तक पहुंचे है, लेकिन वे उनकी परवाह किए बिना सत्तासीन होने का लुत्फ उठा रहे हैं। ये आरोप कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह महेंद्रू ने लगाए। एक बयान में उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार भी जनता के बाद ते•ाी से विधायकों का भी विश्वास खो रही है।
महेन्द्रू ने कहा कि आज प्रदेश का अन्नदाता सड़कों पर है। कुछ विधायक दोगली नीति अपनाते हुए लगातार सरकार के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में बयानबाजी तो कर रहे हैं परन्तु सरकार को समर्थन दे रहे हैं। विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव ऐसी दोगली भूमिका वाले विधायकों और पार्टियों का सच जनता के सामने लाएगा। आंदोलन के दौरान ही कई किसान शहीद हो चुके हैं, जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जन्म दिन न मनाने का निर्णय लिया है। हर कार्यकर्ता किसानों के साथ है।