पूरे प्रदेश से जींद रैली में जाएंगी एक लाख मोटरसाइकिलें : कर्णदेव
जींद रैली की तैयारियों को लेकर इंद्री के शेखपुरा बांगर व खुखनी गांव में भाजपा
संस, इंद्री : जींद रैली की तैयारियों को लेकर इंद्री के शेखपुरा बांगर व खुखनी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संकल्प पत्र दिया गया। इसके माध्यम से मोटरसाइकिलों का पंजीकरण किया जाएगा।
कांबोज ने कहा कि रैली में हरियाणा भर से एक लाख बाइक रैली स्थल तक पहुंचेगी। प्रत्येक हलके के लिए 1111 बाइक भेजने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ से 10 बाइक तथा एक मंडल से 600 बाइक रवाना होंगी। वह खुद भी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक पर सवार होकर रैली में जाएंगे। इस अवसर पर अमनदीप ¨सह विर्क, रणबीर गोयत, जगदीश गोयल, संजीव वर्मा, कमलजीत मंढाण, डॉ. अनिल, प्रवीण जावेद खान, म¨हद्र पंजोखरा, राकेश गुढा, जसमेर गुमटो, सेठपाल मुखाला व बलजीत सरपंच मौजूद रहे।