जेसीआइ करनाल गोल्ड ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
जेसीआइ करनाल गोल्ड की महिला विग ने महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया। जिसमें उन्होंने करनाल शहर की ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जो हम सबके सामने एक मिसाल हैं। जिसमें हरविदर कौर न्यायाधीश अंजु चौधरी लेखक अनु मदान अंजु चौधरी बिजनेस लेडिज कीर्ति गुप्ता पुकार संस्था डॉ. दमयंती योगाआश्रम संचालक इन सभी को सम्मानित किया। सभी नारियों को अपनी क्षमताओं और शक्तियों को पहचानने के लिए कहा।
जागरण संवाददाता, करनाल : जेसीआइ करनाल गोल्ड की महिला विग ने महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया। जिसमें उन्होंने करनाल शहर की ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जो हम सबके सामने एक मिसाल हैं। जिसमें हरविदर कौर न्यायाधीश, अंजु चौधरी लेखक, अनु मदान, अंजु चौधरी बिजनेस लेडिज, कीर्ति गुप्ता पुकार संस्था, डॉ. दमयंती योगाआश्रम संचालक इन सभी को सम्मानित किया। सभी नारियों को अपनी क्षमताओं और शक्तियों को पहचानने के लिए कहा और कहा कि उम्र की कोई सीमा नही होती, जेसीआइ करनाल गोल्ड लेडिज विग की प्रधान जेसिट मोना गुप्ता के साथ निधि गर्ग, प्रतिमा जिदल, शशि बंसल, अरुणा गुप्ता, सरला सिगला, सीमा गुप्ता, सुमन अग्रवाल ने बहुत ही सजग तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन किया और महिलाओं को एक मार्ग पर चलने की राह दिखाई।